BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 11:03 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की पीवीसी पाइपलाईन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर किसानों के हित में पीवीसी पाइपलाईन योजना हेतु ऑनलाइन सब्सिडी पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विधायक आक्या द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लिखे पत्र में बताया की विभाग द्वारा पीवीसी पाइपलाईन योजना हेतु  ऑनलाइन सब्सिडी पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथी 28 सितम्बर 2025 तय की गई थी। इस बार लगातार बारिश होने तथा कृषि कार्य में व्यस्तता की वजह से अनेक किसान पीवीसी पाइपलाईन हेतु आवेदन नहीं कर पाये। राज्य सरकार की ’पीवीसी पाइपलाईन पर सब्सिडी योजना’  ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 28 सितम्बर 2025 को बन्द हो गया। उक्त पोर्टल बन्द होने के कारण हजारों की संख्या में किसान इस योजना में आवेदन करने से वंचित रह गये जबकि किसानों को रबी की फसलों की सिंचाई करने हेतु पीवीसी पाइपलाईन की महत्ती आवश्यकता है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण किसान हितैषी योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों को मिले इस हेतु  ऑनलाइन सब्सिडी पोर्टल पर आवेदन को आगामी एक माह तक के लिए पुनः शुरू कराने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE