नीमच। 13 से 17 अक्टूबर तक ‘सीपीआर सप्ताह’ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता और मेडिकल इंटर्न्स को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) के प्रति जागरूक करना और प्रशिक्षण देना है। इस दौरान CPR के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत 13 अक्टूबर को ऑनलाइन प्रतिज्ञा (Pledge) से हुई, जिसमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), दिल्ली के प्रतिनिधियों ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आदित्य (डीन), डॉ. हेमंदर (प्रभारी, एनेस्थीसिया विभाग) और डॉ. कुनाल चौहान (सहायक प्रोफेसर, एनेस्थिसियोलॉजी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यक्रम-
16 अक्टूबर- प्रतिभागियों को CPR का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, जिससे प्रतिभागियों की जानकारी और समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देना और जीवन रक्षक तकनीकों को आमजन तक पहुँचाना है।