BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 3:42 pm
KHABAR : दीपावली से पहले जिला प्रशासन ने शुरू किया 10 दिवसीय स्वच्छता की दीपावली अभियान, कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दीपावली त्योहार से पहले कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आज से 10 दिवसीय विशेष अभियान ‘स्वच्छता की दीपावली’ शुरू किया। अभियान का उद्देश्य शहर और जिले को स्वच्छ बनाना है। अभियान के पहले दिन कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ शहर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने भारत माता चौराहा, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मूलचंद्र मार्ग और दशहरा मैदान जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों और बस स्टैंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि शहर सुंदर और स्वच्छ दिखे।

कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जिले में लागू होगा। इसमें सभी नगर पालिका, नगर परिषद और ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

निरीक्षण में एस.डी.एम. संजीव साहू, नपा सी.एम.ओ. दुर्गा बामनिया, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक और जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE