मनासा। नगर के प्रतिष्ठित सांदीपनी विद्यालय मनासा के होनहार खिलाड़ी कुलदीप कीर (कक्षा 10वीं) ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 वर्ग) में अपनी छाप छोड़ी। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुलदीप का चयन अब राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और सहपाठियों में कुलदीप की इस सफलता पर हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्राचार्य ने कुलदीप की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे मनासा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य ने कुलदीप की मेहनत, अनुशासन और लगन को इस सफलता का मूल कारण बताया।
विद्यालय परिवार ने कुलदीप को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों से भी आह्वान किया गया कि वे कुलदीप से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।