BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 6:34 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 सालों से फरार चल रहे चार वारंटियों सहित कुल इतने स्थाई वारंटी चढ़े खाकी के हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कार्यवाही करते हुए सोमवार को डैकती की योजना मे 16 वर्ष से फरार चार वारंटी सहित अन्य मामलो मे फरार  कुल 7 स्थाई  वारंटीयो को गिरफ्तार किया  है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर,रेेन्ज उदयपुर के द्वारा वाछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के सम्बध मे जिले के सभी थानाधिकारी को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये। इसी क्रम में एसएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन व डीवाईएसपी अजंलिसिह  के मार्गदर्शन में थानाधिकारी शिवलाल मीणा  के नेतृत्व मे हैडकानि भगवानलाल , कानि ललितसिंह, विजय, बालकिशन, अरूण,  रमेश , धर्मेन्द्र की टीम  गठित की गई। विभिन्न मामलो में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त गणों के विरुद्ध न्यायालयों से स्थायी वारंट जारी किये हुए थे । गठित टीम में से कानि. ललितसिह,विजय, बालकिशन अरूण के द्वारा डकैती की योजना के मामले मे 16 साल से फरार चार आरोपी एमपी के नीमच जिले के सिंगोली थानाअंतर्गत सुजानपुरा निवासी मदनलाल पिता घीसालाल भील तथा एमपी के नीमच जिले के सिंगोली थाना अंतर्गत कदवासा निवासी भैरूलाल पिता मोडा जी धाकड़ एवं हरिसिंह पिता भवर सिह राजपूत तथा पारसोली थाना अंतर्गत ईटावा निवासी सलीम मोहम्मद पिता खाजू खा मन्सूरी को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार अन्य प्रकरण मे करीब 7 साल से फरार आरोपी पारसोली थाना अंतर्गत  राजगढ़ निवासी रामलाल पिता मांगीलाल कुमावत  व कनेरा निवासी मुकेश पिता प्रहलाद चारण को गठित टीम कानि अरूण, धमेन्द्र के द्वारा गिरफ्तार किया गया। चोरी के मामले मे वर्ष 2017 से फरार आरोपी बेगूं थाना अंतर्गत जोड़ा पटेल की खेड़ी निवासी शिवलाल पिता बाग्गा कन्जर को हैड कानि भगवानलाल व कानि रमेश की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर व घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया सभी आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । उक्त अभियान के तहत अन्य वांछितअभियुक्तगण की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE