मनासा। 12 अक्टूबर 2025 को लायंस क्लब मनासा द्वारा लायन दिनेश झांवर परिवार के सौजन्य से मनासा तहसील के आदिवासी क्षेत्र कंजार्डा पठार के ग्राम धाकड़खेड़ी में आदिवासी महिलाओं को साड़ियां वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक लायन अनिरुद्ध मारू रहे। मंचासीन अन्य अतिथियों में झांवर परिवार के मुखिया गोविन्द झांवर, लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष लायन विष्णु सोनी, सचिव लायन नेमीचंद पाटीदार, कोषाध्यक्ष लायन प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य लायन प्रद्युम्न मारू, लायन रमेश मूंदड़ा, लायन अशोक मालपानी तथा धाकड़खेड़ी और बख्तूनी के सरपंच शामिल रहे।
मुख्य अतिथि लायन अनिरुद्ध माधव मारू ने भगवान बिरसा मुंडा और मामा टंट्या भील को नमन करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा पिछले तीन वर्षों से आदिवासी क्षेत्र में साड़ी, गरम कपड़े और पोषण आहार वितरण जैसे सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रद्युम्न मारू, रमेश मूंदड़ा, अशोक मालपानी एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, स्वास्थ्य शिविर और जरूरतमंदों की मदद जैसे मानव सेवा कार्यों की जानकारी दी।
स्वागत भाषण लायन विष्णु सोनी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन लायन महेश राठी ने किया और आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव लायन नेमीचंद पाटीदार ने किया।
कार्यक्रम में झांवर परिवार के सदस्य, मित्र मंडल एवं लायंस क्लब के सदस्य यशवंत सोनी, एम.के. डे, गिरीश भट्ट, शैलेन्द्र जैन, अश्विन सोनी, अजय शर्मा, प्रीतम भटेवरा, भाजपा के जिला मंत्री एवं क्षेत्रीय सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। साथ ही लायन रमेश मूंदड़ा द्वारा बालक-बालिकाओं को बिस्किट, शैम्पू पाउच और तेल की शीशियां वितरित की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। अंत में सभी बच्चों, महिलाओं और उपस्थित लायंस परिवार के सदस्यों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।