BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 8:04 pm
BIG NEWS : पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने की अपराधों की समीक्षा, बैठक में त्योहारों को देखते हुए मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं-
- त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु संभावित अप्रिय गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिक से अधिक दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए।
- चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी संपत्ति संबंधित अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा कर पूर्ण दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए।
- लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी वारंट के अनुसार गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
- प्रभात गश्त प्रभावी रूप से की जाए और धार्मिक स्थलों का निरंतर भ्रमण किया जाए।
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
- गंभीर अपराधों को लंबित न रखा जाए और फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
- हिट एंड रन प्रकरणों में पीड़ितों को राहत राशि तत्काल प्रदान की जाए।
- मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सफेमा और पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
- आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड के आधार पर जिला बदर एवं रासुका के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में गुनाहगारों की पहचान कर कार्रवाई करें।
- नफीस एप्लिकेशन, आईसीजेएस, ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाए और समयसीमा में निपटान किया जाए।
- लंबित अपराध/मार्ग/चालान/माल का शीघ्र निराकरण किया जाए।
- फरियादियों के थाने/चौकी आने पर उनसे सद्व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का शांतिपूर्वक समाधान किया जाए।
- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा आमजनता से सद्व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
- एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में पारदर्शिता बरती जाए और सभी कार्यवाहियों की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।
- थाना क्षेत्रों में जुआ, सट्टा और अवैध शराब विक्रय पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए।
- ऐसे क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जाए जहां आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का आवागमन अधिक हो।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह, जिलें के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE