मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से जनसुनवाई व्यवस्था में बदलाव किया है।
नई व्यवस्था के तहत अब मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर के स्थान पर पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में आयोजित की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करना और शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।