BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2025, 1:22 pm
BIG REPORT : नीमच में कुत्तों का आतंक, उप नगर सिटी क्षेत्र में बाइक सवारों पर किया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी, नागरिकों में नपा के प्रति आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात एक आक्रामक कुत्ते ने दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। घटना कचहरी क्षेत्र के समीप हुई। 

जानकारी के अनुसार, जूना बाजार निवासी अमरदीप उपाध्याय (48) सोमवार रात अपने घर से बाजार जा रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ते ने चलती बाइक पर उन पर हमला कर पैर में काट लिया। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। कुछ देर बाद, उसी स्थान से गुजर रहे नीमच सिटी निवासी अजीम खान (50) भी उसी कुत्ते के हमले का शिकार बन गए। कुत्ते ने उन्हें भी चलती बाइक पर काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। अजीम खान को भी उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है। नगर पालिका द्वारा दो बार नसबंदी अभियान चलाए जाने के बावजूद कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE