BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2025, 3:10 pm
KHABAR : मनासा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जब दी बाजार में दस्तक तो व्यापारियों में मचा हड़कंप, यहां से लिए खाद्य पदार्थाे के 11 नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम द्वारा सोमवार कोमनासा स्थित सन्मति इंटरप्राइसेज, गोपाल रामदयाल सोडानी एवं बालू स्वीट्स एंड नमकीन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा की टीम द्वाराउक्त फर्मों पर विक्रय हेतु भंडारि‍तएवंनिर्मित खाद्य पदार्थ मलाई बर्फी, मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मावा बर्फी, मूंगफली तेल, सहित 11 नमूने लिए गए।नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी।फर्म गोपाल रामदयाल सोडानी मनासा एवं बालू स्वीट्स एंड नमकीन मनासा के परिसर पर नियमानुसार साफ सफाई नहीं पाए जाने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों यशवंत कुमार शर्मा एवं राजू सोलंकी की टीम द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE