BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2025, 3:55 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की खाकी ने किया इस बड़ी वारदात का खुलासा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद मिली सफलता, एमपी के मंदसौर जिले से किया बरामद, चार बदमाश चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने  चित्तौड़गढ़ रेल्वे स्टेशन क्षेत्र  से चोरी की गई जेसीबी को करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद एमपी के मंदसौर जिले से बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 30 सितंबर को प्रार्थी चित्तौड़गढ़ रेल्वे स्टेशन  के पास रहने वाले हरीश  सालवी ने सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर  एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 30 सितंबर की मध्यरात्रि को मेरे घर बाहर खडी जेसीबी को अज्ञात बदमाशन चुरा कर ले गये है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण  दर्ज कर जेसीबी की तलाश व वारदात में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन व डीवाईएसपी विनय कुमार चौधरी  के सुपरविजन में थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह  के नेतृत्व एएसआई देवीलाल, कानि गजेन्द्र, विनोद कुमार,  पदम कुमार , हेमेन्द्र सिंह  की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास कर चोरी की गई जेसीबी को करीब 100 सीसीटीवी कैमरे देखकर 150 किलोमीटर दुर लसुडिया ईला  थाना दलोदा जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश से बरामद की गई एंव प्रकरण में वांछित आरोपियों को दलोदा जिला मन्दसौर से गिरफ्तार किया गया। जेसीबी बरामदगी व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में कानि गजेन्द्र सिंह की विशेष भुमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपी- 
गिरफ्तार चारों आरोपी एमपी के मंदसौर जिले के दलोदा थाना अंतर्गत लसुडिया ईला निवासी रोहित मीणा पिता  प्रमोद कुमार मीणा उम्र 18 साल , रेल्वे स्टेशन कुमारवाडा मोहल्ला दलोदा  निवासी सचिन पिता  बगदीराम सरगरा उम्र 30 साल एवं अनिल पिता  सीताराम नाथ उम्र 28 साल तथा गोतम नगर दलोदा निवासी फिरोज खॉ पिता अफजल खाँ मुसलमान उम्र 40 साल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE