नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी है कि बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को 33 केवी नीमच फीडर पर आवश्यक कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह बंदी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक (चार घंटे) रहेगी।

उन्होंने बताया कि पोस्ट मानसून ग्रिड मेंटेनेंस तथा एमपीआरडीसी (डच्त्क्ब्) द्वारा किए जा रहे पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड एवं औद्योगिक ग्रिड का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इस दौरान टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, अल्कोलाइड, झांझरवाड़ा, संजीवनी, कलेक्ट्रेट, औद्योगिक, जेल और भरभड़िया फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे।

इन फीडरों से जुड़े प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं-
नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास, ऑफिसर्स कॉलोनी, बं.नं. 60 का कुछ भाग, दशहरा मैदान, राजस्व कॉलोनी, कॉन्वेंट स्कूल, दूरदर्शन केंद्र, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, विकास नगर (14/2, 14/3, 14/4), हुडको कॉलोनी, जवाहर नगर, ग्वाल टोली, स्कीम नं. 24, जायसवाल-चंगले क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, सिंधी कॉलोनी, हाट मैदान, वीर पार्क रोड, कमल बॉक, फव्वारा चौक, 40 नंबर से टैगोर मार्ग, जैन भवन रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, लायन्स पार्क, विजय टॉकीज दशहरा मैदान क्षेत्र, खारी कुआं, कृष्णा नगर, सिद्धिविनायक कॉलोनी, दुर्गा ऑइल मिल, स्टेडियम बं.नं. 59, मंडी प्रांगण, स्वीमिंग पूल क्षेत्र, बैनीवाल कुआं, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रेंड्स कॉलोनी, गोमाबाई रोड क्षेत्र, संजीवनी कॉलोनी, कलेक्टर ऑफिस, उत्कृष्ट स्कूल, स्कीम नं. 34 व 36 का कुछ भाग, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, नरूला हॉस्पिटल, कनावटी पुलिस लाइन, औद्योगिक क्षेत्र, स्कीम नं. 36, 38, आदित्य टाटा, सिलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टरको, परफेक्ट बायर, पटेल चाल, विमल नर्सिंग होम, विशाल मेगामार्ट, मेडिकल कॉलेज एवं न्यायालय परिसर आदि।

सहायक अभियंता (शहर), मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नीमच ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है
