नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में आज महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कलात्मक विधाओं का आयोजन संपन्न हुआ। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रश्मि हरित ने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर निर्माण एवं कोलॉज विधा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. हर्षिता बोरीवाल, द्वितीय स्थान कु. लतिका सोनी और तृतीय स्थान कु. अंजलीना मंसूरी ने प्राप्त किया।
वहीं कोलॉज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. हर्षिता बोरीवाल,द्वितीय स्थान (संयुक्त रूप से) कु. कोमल मेहड़ा एवं कु. तनिषा जाट, जबकि तृतीय स्थान कु. अंजलीना मंसूरी को मिला।
डॉ. हरित ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 16 अक्टूबर 2025 को प्रश्न मंच, भाषण, वाद-विवाद एवं क्ले मॉडलिंग विधाओं का आयोजन किया जाएगा।