मंदसौर। मंदसौर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की जमानत निरस्त कर दी है। यह कार्रवाई माल्हारगढ़ और नारायणगढ़ थाने द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में आरोपियों के पूर्व और वर्तमान अपराधों का अध्ययन कर जमानत निरस्तीकरण प्रकरण उच्च न्यायालय खंडपीठ, इंदौर में प्रस्तुत किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा जमानत निरस्त करने का आदेश दिया गया।
आरोपी और उनकी गिरफ्तारी-
- कमलेश पाटीदार (31), निवासी बाबुखेडा, थाना पिपलियामंडी।
पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जमानत पर था और जमानत पर रिहा होने के बाद पुनः मादक तस्करी में गिरफ्तार।
लोकेन्द्र सिंह राजपूत (26), निवासी दौरवाड़ा, थाना नारायणगढ़।
पहले एनडीपीएस एक्ट और अन्य अपराधों में रिकार्ड वाला आरोपी, जमानत पर रिहा होने के बाद पुनः मादक तस्करी में गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मादक तस्करों की निगरानी और जमानत पर रिहा अपराधियों पर सख्त नजर रखी जाए।
सराहनीय कार्य में शामिल टीम-
निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार, थाना प्रभारी मल्हारगढ़, निरीक्षक अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी नारायणगढ़, निरीक्षक शिवांशु मालवीय, थाना प्रभारी पिपलियामंडी, और अन्य सहायक पुलिस अधिकारी शामिल थे। यह कार्रवाई मप्र पुलिस की मादक तस्करों पर निरंतर निगरानी और कठोर कार्रवाई का एक उदाहरण है।