BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2025, 8:24 pm
KHABAR : शामगढ़ कस्बे के मेहनती किसान अशोक को 3 बीघा की फसल नुकसानी पर मिली इतने हजार की राहत राशि, सीएम डॉ. मोहन यादव का माना आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के शामगढ़ कस्बे के मेहनती किसान अशोक इस वर्ष अपनी 3 बीघा जमीन पर सोयाबीन की फसल बोए हुए थे। शुरुआत में फसल अच्छी तरह बढ़ रही थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली, कभी ज्यादा बारिश, तो कभी लम्बा सूखा। नतीजा यह हुआ कि फसल पर कीट लग गए और उत्पादन प्रभावित  हो गया। अशोक जी के लिए यह समय बहुत कठिन था। परिवार की सारी उम्मीदें इसी फसल पर टिकी थीं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे फसल नुकसान सर्वे का लाभ लिया। सर्वे दल ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया और कुछ ही समय में उन्हें 3 बीघा भूमि पर 5 हजार रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ। जब यह राशि उनके खाते में पहुँची, तो उनके चेहरे पर फिर से आत्मविश्वास की चमक लौट आई। इस राहत राशि ने न केवल किसान अशोक को संबल दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि विपरीत परिस्थितियों में शासन किसानों के साथ खड़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE