नीमच जिले की पुरानी कृषि उपज मंडी आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब मूंगफली के भाव में आई गिरावट से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा, नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया और आरोपित व्यापारी ऋषि अग्रवाल को मंडी में दौड़ा दौड़ा कर खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार मंडी में मूंगफली के भाव ₹2200 से ₹2500 प्रति क्विंटल तक लगाए जा रहे थे। जबकि दो दिन पहले यही दर ₹5500 से ₹6000 थी। भावों में आई इस अचानक गिरावट ने किसानों को आग बबूला कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। रसीद ₹4000 की काटी जा रही है। जबकि मौके पर 2500 से ₹3200 तक देने की जिद की जा रही है। तनाव उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब गुस्साए किसानों ने व्यापारी ऋषि अग्रवाल को घेरने की कोशिश की। व्यापारी किसी तरह मौके से भाग निकला। इसके बाद किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। पूरा मंडी परिसर विरोध की गुंज से थर्रा उठा। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम संजीव साहू तहसीलदार संजय मालवीय, मंडी सचिव समीर दास और थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। या तो मूंगफली का भाव बढ़ाओ या मंडी बंद करो। मेरे गांव में ₹4800 का माल मांगा कहां पे घर पे लोगों ने सुनो वो माल यहां बिक रहा 4000 का जिसका माल मांगा 5500 का वो बिक रहा है यहां 4200 का तो ये बेचारे किसान लोग क्या करेंगे