भगवानपुरा। शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के प्रायोजन से “स्वदेशी से स्वावलंबन” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. दीक्षित, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा इंदौर संभाग, विशेष अतिथि डॉ. जी.एस. चौहान, प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन रहे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रकाश सोलंकी ने की।
मुख्य वक्ता डॉ. वाय.ए. दुशिंग (आरएफएनएस सीनियर साइंस कॉलेज, अक्कलकुवा, महाराष्ट्र) ने कहा कि “स्वदेशी ही भारत की आत्मा का मुख्य आधार है।” उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना हर भारतीय का कर्तव्य है, जिससे देश आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा।
डॉ. जया राणा एवं श्री राम सिंह धोनी (राजकीय महाविद्यालय जैंती, अल्मोड़ा) ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक दुबे एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सेवक चौहान ने किया। वेबिनार में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश गाठे ने दी।