BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 11:36 am
KHABAR : दीपावली पर मंदसौर शहर में 16 से 20 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू, अब वाहन चालकों को करना होगा इन मार्गों को उपयोग, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। दीपावली पर्व के दौरान शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने 16 से 20 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था ग्राहकों व व्यापारियों की सुविधा के लिए की गई है।

थाना यातायात के अनुसार कालिदास मार्ग, घंटाघर, सदर बाजार क्षेत्र में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक तीन पहिया, ऑटो रिक्शा व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारीगण सुबह 10 बजे से पूर्व या रात 9 बजे के बाद ही माल अनलोड कर सकेंगे।

डायवर्शन पॉइंट्स- भारत माता चौराहा, अर्जुन चाट दुकान, परंपरा ज्वेलर्स, शुक्ला चौक, जगतपुरा चौराहा, प्रतापगढ़ पुलिया व कालिका माता मंदिर से सदर बाजार, सम्राट मार्केट, कालिदास मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था- कालाखेत मैदान और प्रतापगढ़ पुलिया के पास खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मुख्य बाजारों में बड़े वाहनों का उपयोग न करने और दुकानों के सामने दोपहिया वाहन खड़े न करने की अपील की गई है। थाना यातायात ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE