नीमच। दीपावली महापर्व पर शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए 18, 19 और 20 अक्टूबर 2025 तक नीमच शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। यह व्यवस्था प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के निर्देशन में, प्रभारी यातायात निरीक्षक अमित सारस्वत के नेतृत्व में यह व्यवस्था की गई है, ताकि धनतेरस, रूप चतुर्दशी और दीपावली के दौरान शहर में यातायात सुचारू और सुरक्षित रहे।
चार पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित मार्ग-
फव्वारा चौक से विजय टॉकीज चौराहा तक।
पुस्तक बाजार से जाजू बिल्डिंग-घंटाघर-नया बाजार-बारादरी चौराहा तक।
नोट: यदि इन क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की भी अत्यधिक भीड़ होती है, तो उन पर भी अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।
यातायात परिवर्तित मार्ग-
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से हाट मैदान वीर पार्क रोड चैपड़ा चौराहा तक।
बस स्टैंड से बारादरी, फव्वारा चौक, शोरूम चौराहा होते हुए।
बस स्टैंड से मूलचंद मार्ग-मसीह चर्च-चोकन्ना बालाजी मार्ग तक।
मैसी शोरूम चौराहे से टीवीएस शोरूम–बंसल चौराहा–गोमाबाई रोड तक।
भारी वाहनों के लिए नो एंट्री-
रात्रि 11 बजे से सुबह 8 बजे तक।
फव्वारा चौक, सीआरपीटी चौराहा, चोपड़ा चौराहा, किलेश्वर मंदिर मार्ग से बघाना की ओर आवागमन की अनुमति रहेगी।
पार्किंग व्यवस्था
वाहन पार्किंग हेतु निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं
दशहरा मैदान
टाउन हॉल
ज्ञान मंदिर के पास
पुरानी नगर पालिका परिसर
हेमू कॉलोनी चौराहा (बर्फ फैक्ट्री के सामने)
मिडिल स्कूल ग्राउंड (जैन भवन के पास)
राठौर परिसर के सामने
महत्वपूर्ण अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। ग्राहकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर व्यवस्थित रूप से खड़ा करें, जिससे बाजार में अव्यवस्था न हो।— यातायात पुलिस, नीमच