मंदसौर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्रमांक 2मंदसौर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश सुधीर सिंह जी निगवाल, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश मंदसौर उपस्थित रहे,साथ ही विशेष अतिथि के रूप में सूबेदार अमर पाटिल 5 mp बटालियन एनसीसी मंदसौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत विजय राठौर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश निगवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक न्याय और कानूनी सहायता सुलभ कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पुरावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी बढ़ती है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। यह कार्यक्रम विद्यालय में विगत कई वर्षों से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पुरावत एनसीसी प्रभारी,आर्मी के सीएचएम कुशल कुमार 21 बटालियन रतलाम सूबेदार अमर पाटिल 5 एमपी बटालियन मंदसौर के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा और विद्यालय के ईको क्लब के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया जिसमें सरिता अग्निहोत्रीके साथ सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम में स्टाफ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कीर्ति सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन दीपक तिवारी द्वारा किया गया।