BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 6:51 pm
NEWS : समूह लोन के नाम से साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिछले 9 माह से चल रहा था फरार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समूह लोन के नाम से साईबर ठगी हेतु बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने के मामले में पिछले 09 माह से फरार आरोपी को कपासन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 31 जनवरी 2025 को राशमी थाने के जाडाना निवासी लक्ष्मण अहीर पुत्र सुरजमल अहीर ने पुलिस थाना राशमी पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके व उसके मिलने वाले अन्य लोगो से दिनेश खटीक निवासी चटावटी ने समुहलोन योजना से लोन करने की कहकर बैंक खाता खुलवाया ओर उनके नाम से नई सीम कार्ड खरीदी। बैंक की पास बुक, ए.टी.एम कार्ड, नई सीम कार्ड दिनेश खटीक हमारे से लेकर गया। उन्होंने जानकारी की तो किसी ने हमारे को बताया कि आपके साथ साईबर फ्रॉड हो सकता हैं। जिस पर लक्ष्मण ने ई-मित्र पर जाकर पता किया तो उनके बैंक खाते में रूपये आ रहे है और निकल रहे हैं। दिनेश व उसके साथीयो ने मिलकर उनके साथ साईकर ठगी की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर ठगी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी कपासन के जिम्मे किया गया। पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी दिनेश खटीक व किशन खटीक को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी कृष्णपाल सिह शक्तावत की गिरफ्तारी शेष थी।

रेंज मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे पुराने व वांछित आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन ष्सुदर्शन चकष् के अन्तर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह व वृताधिकारी कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन मे थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा व कानि.  सुशील, महेन्द्र व मोहनलाल द्वारा उक्त मामले में फरार चले रहे वांछित आरोपी कृष्णपाल सिह शक्तावत उर्फ जानु बन्ना पुत्र राजकुमार सिंह शक्तावत राजपुत निवासी रोलाहेडा पुलिस थाना चंदेरीया जिला चित्तौडगढ़ की तलाश कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करवाया गया हैं। प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्य लोगो के सम्बन्ध मे कृष्णपाल सिह से गहन पूछताछ की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE