प्रतापगढ़। जिले के पूर्व विधायक एवं केबिनेट मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का क्रम लगातार जारी है। अंबा माता स्थित उनके निवास पर प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्यजन पहुंचकर दिवंगत नेता को नमन कर रहे हैं।
इसी क्रम में संभागीय खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान भी गुरुवार को प्रतापगढ़ में आयोजित सांसद खेल आयोजन समिति के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम से अल्प समय निकालकर स्व. मीणा के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डी.डी. सिंह राणावत, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा (प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा) के सम्भाग प्रमुख नाहर सिंह कल्याणपुरा, सम्भाग प्रवक्ता एवं संजीवनी सेवा संस्था के कार्यक्रम समन्वयक अमर सिंह भी उपस्थित रहे।
सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।