BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 8:11 pm
KHABAR : प्रेक्षक गौतम ने जिले की सभी नगरीय निकायों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत दावे-आपत्तियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जिला मंदसौर की नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण मोहन गौतम को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक गौतम ने अपने जिले के दौरे के दौरान दावे-आपत्तियों की समीक्षा की तथा इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, नये नामों के समावेशन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा सूची के शुद्धीकरण संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा की। अपने निरीक्षण के दौरान गौतम ने नगर पालिका नगरी, सीतामऊ, मंदसौर, नगर परिषद पिपल्या मंडी, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, भैंसोंदा, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़ एवं सुवासरा सहित जिले की अन्य नगरीय निकायों का भी मैदानी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज हो। प्रेक्षक द्वारा कमला नेहरू विद्यालय एवं नूतन विद्यालय में आयोजित स्थानीय निर्वाचन कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, रजिस्टर रखरखाव तथा प्रशिक्षण संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रेक्षक गौतम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र की मूल आत्मा है, अतः प्रत्येक स्तर पर इसकी शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने और आमजन को अधिकतम सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम, निर्वाचन से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE