BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 8:17 pm
KHABAR : किसान नारायण को 27 आरी जमीन पर मिला इतने हजार का मुआवजा, सीएम डॉ. मोहन यादव का माना आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के छोटे से गांव माकड़ी माताजी में रहने वाले किसान श्री नारायण अपनी 27 आरी जमीन पर हर साल बड़ी उम्मीदों के साथ सोयाबीन की फसल बोते हैं। इस बार भी जब पहली बारिश हुई थी, तब उनकी आंखों में खुशियों की चमक थी, जैसे हर दाने में भविष्य की रोशनी दिखती हो। लेकिन मौसम की बेरुखी ने सब बदल दिया। लगातार हुई अनियमित बारिश और फिर अचानक पड़े सूखे ने उनकी फसल को झुलसा दिया। खेत में खड़ी सोयाबीन कुछ ही हफ्तों में सूख गई। नारायण दिन-रात खेतों के चक्कर लगाते रहे, पर बचाने को कुछ न कर सके। कई महीनों की मेहनत का फल जब हाथ से निकल गया, तो उनके खेत का सर्वे हुआ। शासकीय प्रक्रिया के बाद अंततः उन्हें 27 आरी जमीन के बदले 5 हजार रुपये का मुआवजा मिला। उन्होंने कहा कि कम से कम सरकार ने हमारी तकलीफ़ को सुना तो, अब वे अगले मौसम के लिए फिर से तैयारी कर रहे हैं, किसान की उम्मीद कभी नहीं सूखती, जैसे मिट्टी बार-बार जीवन देती है, वैसे ही हम भी हर बार नई उम्मीद बोते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE