BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2025, 12:17 pm
KHABAR : उप संचालक महिला बाल विकास रेलम बघेल की विशेष उपस्थिति में हुआ पोषण माह 2025 का समापन, पोषण प्रदर्शनी का किया अवलोकन, 10 उत्कृष्ट पोषण मित्रों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में पिछले एक माह से चलाए जा रहे पोषण माह का समापन कार्यक्रम आयुष भवन में आयोजित किया गया। उपसंचालक रेलम बघेल की उपस्थिति आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट पोषण मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर पोषण प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। ।पोषण माह के लिए संचालनालय महिला बाल विकास भोपाल से उप संचालक रेलम बघेल द्वारा नीमच व मंदसौर जिले का दौरा किया गया।

उप संचालक बघेल ने ग्राम चल्दू की आंगनवाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । आंगनवाड़ी केंद्र चल्दू पर स्वस्थ बाल स्पर्धा के तहत बच्चों को पुरस्कार वितरण किए। कार्यकर्ता ऊषा व्यास ने केंद्र पर संचालित पोषण माह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी ।उन्होंने केंद्र पर पोषण मित्र से पोषण मा के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली ।
उप संचालक बघेल ने गुरुवार को नीमच में आयोजित जिला स्तरीय पोषण माह कार्यक्रम में भाग लिया । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने उप संचालक रेलम बघेल का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा उन्हें आयोजित पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन भी करवाया ।
डीपीओ अंकिता पंड्या दने जिले में किए गए नवाचार पोषण मित्र के बारे में जानकारी दी तथा पोषण माह में अपनी सक्रिय सहभागिता हेतु सांकेतिक रूप से 10 पोषण मित्रों को प्रशस्ति पत्र भी उप संचालक बघेल के हाथों वितरित किए गए। 

कार्यक्रम संचालन दीपिका नामदेव ने किया तथा सीडीपीओ नीमच ग्रामीण इरफान अंसारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केएम खोरवाल, जिला समन्वयक नितेश दुबे, परियोजना नीमच शहरी व ग्रामीण की पर्यवेक्षक ओर कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE