नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी घटक अंतर्गत नीमच नगर के लिए आर्थिक कमजोर आय वर्ग के लिए 144 आवास तथा निम्न आय वर्ग के लिए 144 आवास एवं मध्यम आय वर्ग के लिए 60 आवास साथ ही 33 व्यावसायिक भूखंड स्वीकृत किए गए। इस योजना की लागत 39 करोड़ 26 लाख है। इस योजना में आर्थिक कमजोर आय वर्ग के लिए केंद्र शासन द्वारा 2 करोड़ 16 लाख तथा राज्य शासन द्वारा 2 करोड़ 16 लाख का अनुदान नगर पालिका परिषद नीमच को प्रदान किया गया है मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 अक्टूबर 2025 को प्रातरू 10 बजे से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से योजना का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव हितग्राहियों को आवासों का आधिपत्य प्रदान करेगे। जिससे सभी हितग्राहियों का अपना खुद का पक्का घर प्राप्त होने का सपना साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्मित आवासों का मुख्य अतिथि के रूप में 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली लोकार्पर्ण करेगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया (वर्चुअली) सांसद सुधीर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस मौके पर विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न.पा. अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा़ करेगी। न.पा.नीमच द्वारा सभी हितग्राहियों और उनके परिजनों तथा नगरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आगृह किया है ।