BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2025, 5:27 pm
KHABAR : जिले के छोटे से गाँव रेवास देवड़ा की टीना कुमावत के चेहरे पर दिखी आत्मविश्वास की चमक, सीलाई में गढ़ी नई पहचान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के छोटे से गाँव रेवास देवड़ा में रहने वाली टीना कुमावत के चेहरे पर आज आत्मविश्वास की वह चमक है, जो कभी सिर्फ एक सपना थी। जीवन के रोज़मर्रा के संघर्षों में वह अक्सर सोचती थीं, काश कुछ ऐसा कर पाती जिससे घर की हालत सुधर जाए। पति अयोध्या प्रसाद खेतों में मेहनत करते, मगर गुज़ारा मुश्किल से होता था। फिर एक दिन आई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मानो उम्मीद की नई किरण। हर महीने मिलने वाली राशि ने टीना के मन में एक विचार जगाया। उन्होंने तय किया कि इस पैसे को सिर्फ खर्च नहीं करना, बल्कि इसे जीवन बदलने का जरिया बनाना है। कुछ महीनों की राशि बचाकर टीना ने एक सिलाई मशीन खरीदी। जब मशीन घर आई, तो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में जोश था। शुरुआत में पुराने कपड़ों की मरम्मत से काम शुरू हुआ। धीरे-धीरे गाँव की महिलाएँ अपने कपड़े सिलवाने आने लगीं। देखते ही देखते उनकी सिलाई मशीन की घर्र-घर्र आवाज़ घर की खुशियों की धुन बन गई। जहाँ पहले खर्च की चिंता रहती थी, अब वहाँ आत्मनिर्भरता की शांति बस गई थी। आज टीना अपने हुनर से न केवल परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि गाँव की और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा हैं। टीना कहती हैं लाड़ली बहना योजना ने मुझे सिर्फ आर्थिक सहारा नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया कि मैं अपने सपनों को अपने हाथों से सजा सकती हूँ। मुख्यमंत्री की इस योजना ने सचमुच उनके जीवन में नई दिशा और नई रोशनी भर दी। अब उनकी हर सिलाई में मेहनत, आत्मनिर्भरता और गर्व की कहानी बुनी होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE