रतलाम। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार तहसीलदार जावरा एवं अनुविभागीय अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर आवेदिका दाड़मबाई पति विनोद धाकड़ निवासी ग्राम केरवासा तहसील जावरा द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर आवेदक के पति विनोद पिता बद्रीलाल धाकड की 12 जून को मोटर चालु करते समय करंट लग जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार मृतक के वैध वारिस दाड़मबाई पति विनोद धाकड़ निवासी ग्राम केरवासा तहसील जावरा को रुपये 4,00,000/- (चार लाख रू मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।