रतलाम। सरकार की तरफ से किसानों को अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के लिए राहत राशि प्रदान की जा रही है। हितग्राही गोपाल भूरिया निवासी ग्राम नाहरपुरा तहसील रावटी ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण मेरी फसल नष्ट हो गई थी जिस कारण मैं आर्थिक संकट में आ गया था। सरकार द्वारा खराब फसल के लिए मुझे 9550 रुपए राहत राशि प्रदान की गई। जिससे मेरी आर्थिक स्थिति ठीक हुई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं।