देवास। जिले के सोयाबीन उत्पादक कृषकों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके इस हेतु मप्र सरकार द्वारा भावान्तर योजना लागू की गई है। कृषि उपज मण्डियों में खरीदी 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक की जाएगी। जिले में पंजीयन के लिए करीब 90 सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन किया गया, जिसमें जिले के 64717 कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिसका रकबा 162023 हैक्टेयर है। उप संचालक कृषि ने बताया कि पंजीकृत कृषकों को सोयाबीन कृषि उपज मण्डी में बेचना अनिवार्य है।