देवास। कलेक्टर कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए संचालित हो रहे कंट्रोल रूम एवं कंट्रोल रूम कर्मचारियों की खाद वितरण नियंत्रण कक्ष के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय धारूखेड़ी संकुल बरोठा के दिनेश कुमावत मोबाइल नंबर 98266-44351 एवं शिक्षक शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय टिगरिया गोगा योगेंद्र चौरे मोबाइल नंबर 70001-13412 की ड्यूटी प्रात: 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 01 बजे से शाम 7.00 बजे तक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाना संकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई के राजकुमार पंवार मोबाइल नंबर 88890-62568 तथा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कुमारिया संकुल क्षिप्रा के संजय चौधरी मोबाइल नंबर 99939-85407 की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त कर्मचारी तत्काल अपनी उपस्थिति कंट्रोल रूम में देंगे। उक्त कर्य के लिए कंट्रोल रूम के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख व सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।