मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संजय दीक्षित ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की जिला स्तरीय तिमाही बैठक अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
दीक्षित ने बताया कि सभी संबंधित व्यक्ति अपने एजेंडा, सुझाव, समस्याएं अथवा महत्वपूर्ण बिंदु 25 अक्टूबर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर में प्रस्तुत कर सकते हैं। सुझाव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर, डाक (पोस्ट) के माध्यम से या ई-मेल द्वारा भी भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सुझावों को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तिमाही बैठक की कार्यवाही में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके।