BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2025, 7:14 pm
KHABAR : पिपलियामंडी में पुलिस की अनोखी पहल, दीवाली पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए विशेष इंतजाम, काफी हद तक ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी नगर में दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु एक सराहनीय पहल की है। नगर में त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और बाजारों में वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय और चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने नई यातायात व्यवस्था लागू की।

नगर के मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से पिपलियामंडी चौपाटी से नारायणगढ़, मनासा, रामपुरा, गांधीसागर और गुडभेली के बड़े मार्ग से नीमच-मंदसौर और महू-नीमच हाईवे तक जाने के लिए बरखेड़ा पंथ होते हुए बायपास मार्ग शुरू किया गया है। इस कदम से नगर के अंदर ट्रैफिक जाम में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था के तहत नगर में दोपहर के समय भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे बाजार क्षेत्र में खरीदारी के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की संभावना कम होगी। वहीं ट्रांसपोर्ट सामग्री के वाहनों के चालकों से रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक आवागमन करने की अपील की गई है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय और चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने पुलिस बल के साथ विभिन्न चौराहों और बायपास मार्गों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। नगर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जो त्योहारों के दौरान सतर्क रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दीपावली को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE