उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार,17 अक्टूबर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांस कूमट और जनपद पंचायत उज्जैन के सीईओ संदीप यादव की उपस्थिति में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत वॉश ऑन व्हील (Wash On Wheel) का शुभारम्भ किया गया। कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर स्वच्छता मित्र अशोक गोयल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और चर्चा कर नवाचार के लिए शुभकामनाये देकर निर्देश दिए की सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन कर ही सफाई करें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता मित्र का अभाव होने से ग्राम पंचायतों में संस्थागत / अन्य शासकीय शौचालयों की साफ-सफाई परम्परागत कार्यशैली के अनुसार प्रभावी ढंग से नहीं हो पाती है। इन कमियों को दूर करने के लिए जनपद पंचायत उज्जैन एवं ग्राम पंचायत नरवर के सहयोग से स्वच्छता साथी / सफाई मित्र वॉश ऑन व्हील (Wash On Wheel) नवाचार किया गया, जिसके अंतर्गत अशोक गोयल निवासी ग्राम नरवर तहसील व जिला उज्जैन को स्वच्छता साथी / सफाई मित्र में संलग्न किया गया । जिसके अंतर्गत शोक गोयल को आत्मनिर्भर बनाकर स्वयं के स्वरोजगार प्रदाय किया गया। वॉश ऑन व्हील (Wash On Wheel) के माध्यम से अब कॉल पर सफाई के लिए बुकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर कलेक्टर सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थागत/अन्य शासकीय शौचालयों को स्वच्छ एवं उपयोगी बनाने, स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रावास व अन्य संस्थाओं के शौचालयों के रख-रखाव व उपयोग को बढ़ावा देना एवं साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन द्वारा स्वच्छता साथी को प्रदाय किट अंतर्गत (वाशर मशीन, हेलमेट के साथ व्यक्तिगत कीट) चश्मा, मास्क, ग्लब्स, पीपीआई किट, गमबूटक्लिनर टॉयलेट फिनाईल, ब्रश, झाडू, वायपर, मग, बाल्टी आदि के उपयोग एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।
शुभारम्भ के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, दीपक चौधरी, कान्हा पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत नरवर रामचरण माल्या, अनिल चावण्ड, दिलीप सिंह मीणा, अरूण टांकले, राकेश यादव, महेन्द्र तिवारी, डॉ. कविता उपाध्याय, भागवंती शर्मा, जयपाल सिंह गुर्जर, दिनेश दायमा, सोहेल कुरेशी, मुकेश परमार, अजीज खान एवं अजय मकवाना आदि उपस्थित रहे। आभार संदीप यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा प्रकट किया गया।