उज्जैन। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदे्शक गोविंद गंधे ने जानकारी दी की मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वधान में कालिदास संस्कृत अकादमी और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय द्वारा 67 वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन देव प्रबोधनी एकादशी शनिवार 01 नवम्बर से 07 नवम्बर तक किया जाएगा । कालिदास समारोह के पूर्व गुरूवार 30 अक्टूबर को प्रात: 09 बजे मां गढकालिका माता मंदिर पर वागर्चन कार्यक्रम तथा शुक्रवार 31 अक्टूबर को प्रात: 09 बजे से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा । इसमें क्षिप्रा तट पर रामघाट पर कलश पूजन होगा ।