उज्जैन। संचालनालय सामाजिक न्याय भोपाल से प्राप्त आदेशानुसार जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबल्ड आईडी बनाए जाने हेतु शुक्रवार को सामाजिक न्याय विभाग उज्जैन के जिला दिव्यांग पुनर्वास टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से दिव्यांगता परीक्षण (जनपद पंचायत उज्जैन हेतु) शिविर का आयोजन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आगर रोड़ में किया गया। इस शिविर में 36 बच्चों का पंजीयन किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से बौद्धिक दिव्यांगता, ऑटिज़्म,अस्थि बाधिता आदि अवस्था की पहचान की गई। साथ ही 18 से अधिक आयुवर्ग के 10 हितग्राहियों का पंजीयन कर प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया गया।संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सोलंकी ने जानकारी दी की आगामी दिनों में 24 अक्टूबर शुक्रवार को जनपद पंचायत बड़नगर, 30 अक्टूबर गुरूवार को माकडौन के पीएम श्री शासकीय रविंद्र उमावि, सोमवार 03 नवम्बर को उन्हैल के शासकीय बालक उमावि, गुरूवार 06 नवम्बर को तराना के शासकीय कन्या उमावि और शुक्रवार 07 नवम्बर को खाचरौद के शासकीय उत्कृष्ट उमावि में दिव्यांग परिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।