रतनगढ़। नगर परिषद रतनगढ़ में आज “वोकल फॉर लोकल” कार्यक्रम के तहत पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक ओम प्रकाश सखलेचा ने स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देते हुए मिट्टी के दीये खरीदे।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में स्वच्छता अभियान भी प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने नगर परिषद के सीएमओ, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक सखलेचा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने दीपावली महापर्व के अवसर पर आमजन, व्यवसायियों और नगरवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, भाजपा जिला मंत्री रेखा देवी धाकड़, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष सुगना देवी कचरूलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, सभापति राजेंद्र मूंदड़ा, नीटू पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष अमरलाल गुर्जर, मंडल मंत्री केशव प्रसाद चारण, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी, आईटी नितेश सेन, शिव बैरागी, नेमीचंद चारण, पार्षद दीपक व्यास, गुड्डूसिंह राजपूत, गोपाल राठौर, हरीश माली, मुकेश भील, जीवनदान चारण, मुरली बैरागी, शिवशंकर शर्मा, करण सिंह राजपूत, हुकमीचंद टेलर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता और नगर परिषद अधिकारी उपस्थित रहे।