मनासा। दीपावली पर्व को लेकर मनासा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी मनासा और थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने संयुक्त टीम के साथ दशहरा मैदान स्थित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी और वाहन पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों की सुरक्षा दूरी, अग्निशमन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का भी जायजा लिया।
अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली पर्व को सुरक्षित तरीके से मनाएं और पटाखों का उपयोग केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें।