कुकड़ेश्वर। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर नगर परिषद कुकड़ेश्वर कार्यालय में माँ लक्ष्मी जी का पूजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। पूजन समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेन्द्र पटवा ने विधिवत पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर परिषद उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, अध्यक्ष प्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधिगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पूजन के पश्चात उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा नगर की उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।