BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2025, 1:21 pm
BIG REPORT : नीमच जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई संस्थानों पर दी दस्तक, मावा, मिठाइयों सहित 17 नमूने लिए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम ने शनिवार को  बरूखेड़ा रोड़ नीमच स्थित न्यू गीता डेयरी एवं दीपू हलवाई बंगाली कॉलोनी नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं विजय टॉकीज चौराहा नीमच स्थित वृंदावन स्वीट्स का भी आकस्मिक निरीक्षण टीम द्वारा किया गया। मौके पर साफ ,सफाई के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा उक्त तीनों फर्मों के निरीक्षण उपरांत विक्रय हेतु भंडारित खाद्य पदार्थ मावा, काजू कतली, घी, मावा बर्फी, गुलाम जामुन, खोपरा पाक,बादाम, काजू, मूंग लड्डू,बेसन चक्की, आदि खाद्य पदार्थ के 17 नमूने जांच के लिए गए।

नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने  की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE