BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2025, 3:03 pm
KHABAR : झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने दी जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ, बोली- यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
कलेक्टर ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं, बल्कि हमारे भीतर की अच्छाइयों को प्रज्वलित करने का अवसर है हमें इस अवसर पर समाज में सद्भाव, एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को और प्रबल बनाना चाहिए, उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर्व को सादगी, स्वच्छता एवं शांतिपूर्वक मनाएं।
उन्होंने कहा कि हम सब इस दीपोत्सव पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को अपनाएं, स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर उनके उत्साह और आजीविका में सहयोग दें, यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा योगदान होगा।
कलेक्टर नेहा मीना ने आगे कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए, हर घर में आशा विश्वास और आनंद के दीप जलें, उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित ढंग से त्यौहार मनाने, बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा पटाखों के प्रयोग में सावधानी बरतने की अपील की।
उन्होंने कहा दीपों का यह पर्व आपके जीवन को उजालों से भर दे, हर हृदय में नई उमंग और आशा का संचार करे और झाबुआ जिला निरंतर विकास, सद्भाव और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE