मंदसौर। डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियानवर्ष 2025-26 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 8 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है | इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय मेरे आदर्श का पत्र: Letter to my Role Modelनिर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है, जिसमे अठारह वर्ष तक तथा अठारह वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां रखी गई है। इन दो श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र (अधिकतम 500 शब्दों में ) एवं लिफाफा (अधिकतम 1000 शब्दों में) की दो उपश्रेणियां रखी गई है।
हस्त लिखित पत्र हिंदी / अंग्रेजी में अधीक्षक डाकघर, मंदसौर संभाग, मंदसौर-458001 के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा हाथों-हाथ भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के सम्बन्ध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि 1 सितम्बर 2025 को मेरी आयु 18 वर्ष से कम/अधिक है। मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उपश्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमश: रू. 25000/-, रु. 10000/- एवं रु. 5000/- से पुरुस्कृत किया जायेगा एवं चयनित पत्रों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा।
महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उपश्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमश : रू 50,000/-, रु 25000/- एवं रु 10000/-से सम्मानित किया जायेगा। पत्र पोस्ट करने की अंतिम तारीख 14 दिसम्बर 2025 रखी गयी है। इसके बाद पोस्ट किये गये पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम 23 जनवरी 2025 तक घोषित किया जावेगा।