मंदसौर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा का अक्टूबर माह में मंदसौर जिले का दौरा प्रस्तावित है।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा रविवार 19 अक्टूबर 2025 को शाम 4.35 बजे भोपाल से ट्रेन क्रमांक 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस द्वारा मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि 11.51 बजे मंदसौर पहुँचेंगे तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। आगामी कार्यक्रम का शेष विवरण बाद में जारी किया जाएगा।