मनासा। रविवार रात करीब 9 बजे नगर के बीचोंबीच स्थित नाई गली में सत्यनारायण पिता मोहनलाल झवर के भंगार गोदाम में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही नगर परिषद का फायर ब्रिगेड दल मौके पर पहुँचा और स्थानीय नागरिकों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात करीब 11रू30 बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
बताया जा रहा है कि इस आगजनी में करीब तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान नष्ट हो गया। हालांकि, सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।