BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 12:28 pm
NEWS : पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुकाया, एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। 

शहीद दिवस पर बहादुर दिलों को किया याद
पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में एसपी श्री मनीष त्रिपाठी ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर  2024 से 31 अगस्त, 2025 तक के विभिन्न संवर्ग के राजस्थान के 07 शहीद सहित सभी 186 शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया।

अपने कर्तव्य के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में पुलिस लाईन ग्राउंड में  राईफल और टोप से बने स्मारक पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में बनी एमबीसी व पुलिस की सम्मान गार्ड द्वारा शस्त्रों को उलट शोक शस्त्र कर दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस बैंड कर्मियों ने लास्ट पोस्ट धुन बजाई। शहीदों के सम्मान में परेड में शामिल पुलिस कर्मियों द्वारा राईफल से दो-दो राउंड फायरिंग की गई।           

कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। 

इसलिए मनाया जाता है, पुलिस शहीद दिवस
उल्लेखनीय हैं, कि 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारत- तिब्बत के सीमा पर चीन और भारतीय सीमा विवाद में कई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्य शहीद हुए थे। हर वर्ष 21 अक्टूबर को यह पुलिस स्मृति  दिवस अथवा पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
समारोह में हुए अन्य कार्यक्रम

समारोह में एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।  जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाईन व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों ने शहीद दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, शिवप्रकाश, रामेश्वर लाल, गिरिराज गर्ग, शिवन्या सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप, थानाधिकारी चंदेरिया सुनीता गुर्जर व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE