BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 3:32 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने लामगरी स्थित कमलमुनि चिन्मयानंद गौशाला में की गोवर्धन पूजा, अन्‍नकूट में शामिल होकर प्राप्त की प्रसादी, बोले- गौ माता को पाले एवं उनकी सेवा करें, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन जगदीश देवड़ा ने सह पत्नीक गुरूदेव कमलमुनि चिन्मयानंद गौशाला, लामगरी-नगरी में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा की। उन्होंने गौ माता को गुड़ एवं रोटी खिलाई तथा गाय-बछड़ों को दुलारा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, नगर परिषद अध्यक्ष संगीता घनश्याम बगड़, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने इस अवसर पर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए, गाय को पालना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। गौ माता अपने बछड़े के साथ हम सबका भी ध्यान रखती हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का मार्ग स्वदेशी से होकर जाता है। छोटे एवं कुटीर उद्योगों से निर्मित वस्तुएं खरीदें, हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी का संकल्प लें। उन्होंने आगे कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इसके लिए हमें स्वदेशी चीजों को अपनाना होगा। गौशाला में बिजली की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रकृति ही हमें सब कुछ प्रदान करती है, अतः उसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है, जो किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगी।

कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गौशाला सेवादारों का सम्मान किया तथा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश जोशी एवं आभार राजेश धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE