BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 3:53 pm
KHABAR : झाबुआ जिले के शबरी गौशाला भूरा डाबरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया  ने विधि विधान से की गोवर्धन पूजा, सात गौसेवकों का किया सम्मान, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आज प्रदेशभर में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसी क्रम में झाबुआ जिले में शबरी गौशाला, भूरा डाबरा में भी गोवर्धन पर्व का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर नेहा मीना के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

गोवर्धन पूजा एवं गौसेवा-
कार्यक्रम में मंत्री निर्मला भूरिया ने गोबर से निर्मित गोवर्धन जी का विधि-विधान से पूजन कर आरती की। इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों से गौसंरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी उद्देश्य से आज प्रदेशभर में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने हेतु गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से गोवर्धन पूजा और गाय गोहरी उत्सव हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों में भी हमारी संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता और जुड़ाव बना रहे, इसके लिए इस प्रकार के आयोजनों का सतत रूप से होना आवश्यक है।

इस अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी पशुपालकों और गौसेवकों को आमंत्रित किया जाएगा।  उन्होंने गौशाला संचालन समिति के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की तथा गौशाला में सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित पशु आहार एवं अजोला के उपयोग से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि लाने पर बल दिया। उपसंचालक पशुपालन डॉ. ए. एस. दिवाकर ने मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गौसेवकों का सम्मान
कार्यक्रम में मंत्री भूरिया ने गौसेवा में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले सात गौसेवकों को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी, एसडीएम भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर अवंधति प्रधान, उपसंचालक पशुपालन डॉ. ए. एस. दिवाकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी आर. एस. बघेल, सरपंच भूरा डाबरा धनसिंह कटारा सहित बड़ी संख्या में गौशाला समिति सदस्य, महिला समूह, गौभक्त एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुखराम कतीजा ने किया तथा आभार पशु चिकित्सक डॉ. अमित दोहरे ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE