BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 5:35 pm
KHABAR : सही अर्थों में हम सब के लिए दिपावली तभी सार्थक है जब हमारे किसान और हमारा गौ वंश उन्‍नत रहे, हमारी सनातन संस्‍कृति हमें प्रकृति से सदैव जुडे रहना सिखाती है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को तिलकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचकर वहां स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। मुख्‍यमंत्री ने इसके साथ ही गौमाता की पूजा भी की और यहां आयोजित किए गए विशाल गौ अन्‍नकूट में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि गौ सेवा और प्रकृति के सम्‍मान में हर घर गौशाला और हर गांव में गोवर्धन पूजा आज पूरे प्रदेश में की जा रही है। हमारी सनातन संस्‍कृति हमें प्रकृति से सदैव जुडे रहना सिखाती है। गौमाता अपने बछड़े के साथ हम सभी का भी ध्‍यान रखती है। भगवान श्री कृष्‍ण गोपाल कृष्‍ण के नाम से भी जाने जाते हैं। वर्तमान में शासन और आम जन साथ मिलकर सभी त्‍यौहार आनंद और हर्षोल्‍लास के साथ मना रहे हैं। दिपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। हमारा देश किसानों और गौ-पालकों का देश है। सही अर्थों में हम सब के लिए दिपावली तभी सार्थक है जब हमारे किसान और हमारा गौ वंश उन्‍नत रहे, तभी समृध्दि आती है। गौशालाओं में प्रत्‍येक गौमाता की सेवा के लिए अनुदान राशि 40 रुपए बढ़ाई जाएगी।  जो लोग दुग्ध उत्‍पादन करना चाहते हैं, उन्‍हें भी शासन की और से अनुदान राशि दी जाएगी। हम हर घर गोपाल बनाने का कार्य करेंगे। मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए नदी जोडो अभियान प्रारंभ किया गया है। सूर्य घर योजना के अंतर्गत किसानों को सौर पंप लगाने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान राशि दी जाएगी।
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है। यह किसानों और व्‍यापारियों के बीच में सेतु का कार्य करेगी। अनाज मंडीयों का मान व्‍यापारियों से बढ़ेगा और किसानों का सम्‍मान भी बढ़ेगा।शासन द्वारा किसानों और मंडी व्‍यापारियों दोनों के हित के लिए कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग फसलों के उत्‍पादन के साथ-साथ प्रोसेसींग यूनिट के लिए भी अनुदान राशि दी जाएगी। फुड प्रोसेसींग में किसान और उपज मंडी के व्‍यापारी आपसी सहयोग के साथ कार्य करें। मालवा क्षेत्र में फुड पार्क बनाया जाएगा। जिससे किसान अपनी उपज को अच्‍छे दामों में बेच सकेंगे और व्‍यापारी भी निश्‍चिंत होकर व्‍यापार कर सकेंगे। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने तिलकेश्‍वर महादेव का पूजन अर्चन कियामुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गौवर्धन पूजा के पहले प्राचीन श्री तिलकेश्‍वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की उन्‍नती और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, चिंतामणी मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, मनिष तल्‍लेरा, नारायण यादव, रवि सोलंकी, एडीजी उमेश जोगा, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्‍त अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयान्‍स कूमट एवं अन्‍य गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में मंडी व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष जि‍तेन्‍द्र अगवाल ने स्‍वागत भाषण दिया। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने सदैव किसानों और व्‍यापारियों के हित के लिए कार्य किया है। व्‍यापारी संघ के द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को स्‍मृति चिन्‍ह ओर गौमाता की मूर्ति भेंट कर उनका सम्‍मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन जगदीश पांचाल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE