BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 6:26 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया महाकाल लोक परिसर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का लोकार्पण, श्री महाकालेश्वर बैंड और श्री अन्न लड्डू प्रसादम का हुआ शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर सोमवार महाकाल लोक परिसर रुद्र सागर उज्जैन में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने 18 करोड़ 7 लाख रुपए से स्थापित लेजर एंड साउंड शो में भगवान श्री महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी और अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को प्रदर्शित किया। लगभग 25 मिनट अवधि का लाइट एंड साउंड शो देखते ही बनता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ किया, जो मिलेट (श्रीअन्न) से निर्मित होगा। साथ श्री महाकालेश्वर बैंड का भी शुभारंभ हुआ। महाकाल बैंड ने प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर महाकाल लोक परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किए और दीपदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा महाकाल के आशीर्वाद से राष्ट्र का तेजी से विकास हो रहा है। पूरे देश में उज्जैन अर्थात अवंतिका नगरी का विशेष स्थान है। उज्जैन का अपना गौरवमयी इतिहास है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में लाइट एंड साउंड शो से उज्जैन आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु उज्जैन की गौरव गाथा से परिचित होंगे। यह शो उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेगा। डॉ. यादव ने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। आगामी महाकाल सवारी तथा अन्य पर्वों पर नियोजित ढंग से बैंड प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE