मंदसौर। थाना कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक शानू राठौड़ ने दीपावली के अवसर पर थाने के प्रांगण में साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया।
राठौड़ द्वारा बनाई गई इस रंगोली में “आप भी सतर्क रहें, सावधान रहें” जैसे सशक्त संदेश अंकित किए गए, जो नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचने की प्रेरणा देते हैं।
थाना परिसर में आने वाले लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि त्योहार के साथ सामाजिक जागरूकता का यह सुंदर संगम वास्तव में प्रेरणादायक है।